{"_id":"63ba97d7e3dc9077001d2baf","slug":"fraud-of-17-thousand-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: इंटरनेट पर लाखों का लोन दिलाने के नाम पर 17 हजार रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: इंटरनेट पर लाखों का लोन दिलाने के नाम पर 17 हजार रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज किया गया
Sun, 08 Jan 2023 03:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Jan 2023 03:45 PM IST
सार
लोन दिलाने का वादा कर ठग ने एक व्यक्ति को 17 हजार रुपये की चपत लगा दी और फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंटरनेट पर लोन दिलाने का दावा करने वाली एजेंसी और जालसाजों से सावधान रहने की जरूरत है। बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में बिहार के मूल निवासी एक व्यक्ति को लोन दिलाने के नाम पर 17 हजार रुपए ठगकर जालसाज चंपत हो गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के रोहतास जिले के निवासी शशिदीप भारती शहर के मोहल्ला जसवंतनगर में किराए के मकान में रहते हैं। बीते 31 दिसंबर को उन्होंने इंटरनेट पर व्यवसाय के लिए लाखों रुपए का लोन दिलाने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया। व्यक्ति ने अपना नाम सुधीर पांडे बताया।
विज्ञापन
भारती के अनुसार, लोन के बदले प्राथमिक फीस के नाम पर 12 हजार रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कराया गया। 2 जनवरी को कथित सुधीर बाराबंकी आया और उसने शशिदीप से ब्लैंक चेक अन्य कागजात के अलावा 5 हजार रुपए और लिए। इसके बाद वह लापता हो गया और मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में संदीप ने जब बैंक में जाकर पता किया तो वहां कोई भी फाइल दाखिल नहीं पाई गई। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।