फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fraud

मामा की फर्जी आईडी बनाकर की 50 लाख की ठगी

Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
fraud
मसौली (बाराबंकी)। कूटरचित कर मामा की फर्जी आईडी और आधार कार्ड बनवाकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले भांजे व उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालसाजी में शामिल आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सुइथाकला निवासी वसीम अहमद खान ने 22 अगस्त को थाना सफदरगंज में तहरीर देकर बताया कि बरियारपुर मजरे बघौरा निवासी सत्य नरायन की जमीन खरीदने के लिए उसके खाते में 48 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम और एक लाख 50 हजार रुपये नकद कुल 50 लाख रुपये दिये थे। लेकिन 19 अगस्त को रजिस्ट्री के लिए जब भूमि स्वामी को फोन किया गया तो उसका नंबर बंद मिला।
विज्ञापन

इसके बाद शक के आधार पर जब भूमि स्वामी की फोटो सीसीटीवी से लेकर पहचान की गयी तो उक्त फोटो जायसराम निवासी टेढ़वा पूरब थाना कोठी का निकला। पुलिस जांच में पता चला कि भूस्वामी सत्यनारायन का सगा भांजा हुकुम सिंह जो रिच डाइमण्ड इंडिया लि. साई प्लाजा डायरेक्टर है, अपने साथी हरीश चंद्र उर्फ कालिया, विपिन, दुर्गेश कुमार ने सत्यनारायन के आधार कार्ड को कूटरचित कर जायसराम का स्टेट बैंक में खाता खुलवाकर यह हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हुकुम सिंह व दुर्गेश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेजे गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed