{"_id":"5d54511f8ebc3e6d07314baf","slug":"four-prisoners-released-on-the-eve-of-independence-barabanki-news-lko4763507104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की पूर्व संध्या पर जेल से रिहा किए गए चार कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की पूर्व संध्या पर जेल से रिहा किए गए चार कैदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। देश की आजादी की पूर्व संध्या पर बुधवार को जिला कारागार में बंद चार कैदियों को भी आजादी मिली है। जेल से रिहा होने पर भाजपा नेताओं ने इन सभी का स्वागत किया। इनमें से दो कैदी हरियाणा के रहने वाले हैं।
जेल अधीक्षक आरके जायसवाल के मुताबिक विभिन्न मामलों में एक से दो साल की सजा काट रहे चार कैदियों की सजा पूरी हो गई थी लेकिन जुर्माने की राशि अदा न होने के चलते इनकी रिहाई नहीं हो सकी थी। एक स्वयंसेवी संस्था ने इन कैदियों की रिहाई के लिए इन पर लगे जुर्माना की राशि अदा कर दी है। इस पर इन चारों की रिहाई बुधवार शाम पंद्रह अगस्त की पूर्व संध्या पर कर दी गई।
जेल अधीक्षक ने बताया कि गुरदीप व संदीप निवासी कैथल हरियाणा, राजेंद्र निवासी लखीमपुर और शकील निवासी अयोध्या को रिहा किया गया है। इन कैदियों की रिहाई के बाद जेल गेट पर पहुंचे विधायक शरद अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री हर्षित वर्मा आदि ने इनका स्वागत करते हुए घर के लिए रवाना किया।