फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four persons of a family in the grip of dengue

एक ही परिवार के चार लोग डेंगू की चपेट में

Sat, 10 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 10 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four persons of a family in the grip of dengue
डेंगू की चपेट में महिला - फोटो : अमर उजाला
जिले में डेंगू का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जैदपुर में एक ही परिवार के चार लोग डेंगू की चपेट में आने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ितों को आननफानन में उपचार के लिए सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिसमें से दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि भी चिकित्सकों ने की है। वहीं दो अन्य की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिल सकी है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इनके भी सारे लक्षण डेंगू के हैं। जिले में डेंगू से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 18 लोगों का जिले में या फिर लखनऊ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले 25 दिन में जिले में अब तक 13 लोग डेंगू के कारण काल के गाल में समा चुके हैं। शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों को डेंगू की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को आधा दर्जन मरीज तेज बुखार आने की वजह से भर्ती हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कस्बे के मोहल्ला गढ़ीकदीम निवासी एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू है। जिसमें दानिश (16), उसकी बहन तरन्नुम (18), नाहिदा बानों (20) व आबिद रजा (45) शामिल हैं। शुक्रवार को सभी की जांच कराई गई। जिसमें से दानिश व तरन्नुम के  ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में आईजीएम पॉजीटिव मिलने पर डेंगू की पुष्टि होते ही उसका उपचार शुरू कर दिया।

गया वहीं नाहिदा बानों व आबिद रजा की जांच रिपोर्ट तो नहीं आई लेकिन चिकित्सकों का कहना है इन दोनों के भी सारे लक्षण डेंगू के हैं। दोनों के शरीर में लाल रंग के चकत्ते पड़े हैं और तेज बुखार आ रहा है। वहीं शरीर में ऐंठन को देखते हुए उपचार शुरू कर दिया गया है।

सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर निखिल यादव ने दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि करते हुए कस्बे में अन्य मरीजों के उपचार के लिए डॉ. अवधेश मौर्या के नेतृत्व में टीम भेजा है। साथ ही कस्बे में जहां जलभराव की स्थित है वहां पर एलाइजा लार्वा नष्ट करने के लिए रसायन के छिड़काव कराए जाने को कहा है। 


जिले में डेंगू के रोकथाम को पूरे इंतजाम किए गए हैं। जैदपुर में सीएचसी में भर्ती दो मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाकी दोनों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
-डॉ. डीआर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed