{"_id":"643057d3e37e96c1ae035339","slug":"four-more-people-came-under-the-grip-of-corona-barabanki-news-c-13-1-171989-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चार और लोग कोरोना की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चार और लोग कोरोना की चपेट में आए
Fri, 07 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मिले। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में चार कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन बडागांव और एक मरीज देवा क्षेत्र का है। चारों को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, आरोप लग रहे हैं कि संक्रमित मिलने के बाद लोगों को होम आइसोलेट कर औपचारिकता निभाई जा रही है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच तक नहीं कराई जा रही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बाबत सीएमओ डॉ. अवेधश कुमार यादव का कहना है कि संक्रमितों को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों को नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। संपर्क में आने वालों की पहचान कराई जाएगी। संक्रमण का प्रसार न होने पाए इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। संवाद