फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four injured in accident, one refer to trauma

हादसों में चार घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Sun, 05 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 05 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में रविवार को एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।    
विज्ञापन

        
देवा थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी लालसाहब पुत्र शिव मूरत रविवार को सदरुद्दीनपुर बाजार आया हुआ था। दोपहर बाद साइकिल से घर वापस लौट रहा था कि तभी कोड़री गांव के पास देवगांव निवासी अब्बास अली पुत्र शेरमोहम्मद ने बाइक से उसे ठोकर मार दी। हादसे में लाल साहब गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधौली प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ से फैजाबाद शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवार बाइक को बचाने के चक्कर में जैदपुर कस्बे पर पास हाइवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। कार सवार तीनों लोग हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक आनंद पांडेय ने बताया कि कार क्षतिग्रस्त हुई है और किसी को चोट नहीं आई। फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम इंडौरा निवासी बाबा गिरि पुत्र रामदत्त सूरतगंज कस्बे के पेट्रोलपंप के पास पैदल जा रहे थे।


विपरीत दिशा में पहुंचने पर पीछे से आ रहे बाइक सवार राममंडई निवासी दानबहादुर अनियंत्रित हो युवक से जा टकराया। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed