{"_id":"64628b98f2520b3cbc0d9365","slug":"four-houses-gutted-by-fire-barabanki-news-c-13-1-237693-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आग से चार घर जलकर स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आग से चार घर जलकर स्वाह
Tue, 16 May 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 16 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। अज्ञात कारण से लगी आग की चपेट में आकर चार घर जलकर स्वाह हो गए। इन घरों में रखा घर गृहस्थी का हजारों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों की सहायता से मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
मामला टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम कस्बा इचौली का है। यहां के निवासी लालू लोधी के छप्परनुमा मकान में सोमवार शाम को लगी आग ने देखते ही देखते विकराल स्वरूप अख्तियार कर लिया। बुझाने की कोशिशों के बीच आग ने जल्दी ही पड़ोस के सहजराम, फूलचंद, निषाद व छोटे निषाद के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान रामप्रवेश ने पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था करवाई है। मौके पर पहुंची राजस्व कर्मियों की टीम ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है। संवाद