{"_id":"698f8358b1731617340ba399","slug":"four-children-fall-ill-after-eating-stale-carrot-halwa-barabanki-news-c-315-1-brb1007-158818-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गाजर का बासी हलुआ खाने से चार बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गाजर का बासी हलुआ खाने से चार बच्चे बीमार
Sat, 14 Feb 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी समारोह से लाया गया बासी गाजर का हलुआ खाने से एक ही परिवार के चार बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के ग्राम इसरौली निवासी राकेश कुमार अपने पुत्र उदित (4), अखिलेश (12) तथा पुत्रियां अंजली (14) और प्रतिभा (9) के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से बच्चे गाजर का हलुआ पैक कराकर घर ले आए थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह स्कूल जाने से पहले चारों बच्चों ने वही हलुआ खाया था। कुछ ही देर बाद सभी को पेट में तेज दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर बच्चे स्कूल से वापस घर लौट आए। परिजनों ने चारों बच्चों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। बच्चों का इलाज करने वाले चिकित्सक डाॅ, देशराज ने बताया कि बासी हलुआ खाने के कारण बच्चे बीमार हुए हैं। सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। (संवाद)