{"_id":"6244ad03e9efe32e3e7a50c8","slug":"four-arrest-barabanki-news-lko623885973","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित एंबुलेंस मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्चित एंबुलेंस मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। माफिया मुख्तार अंसारी के चर्चित एंबुलेंस मामले में गैंगस्टर के चार और आरोपियों को बाराबंकी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। हालांकि अभी दो आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है।
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पंजाब जेल में बंद होने के दौरान अदालत से लाने व ले जाने के लिए प्रयोग की जा रही एंबुलेंस का पंजीकरण बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में पाया गया था। फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराए गए एंबुलेंस पंजीकरण में करीब एक साल पहले नगर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत 13 पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने 4 अप्रैल 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें आठ आरोपी अदालत से जमानत पर छूट गए थे। पांच दिन पहले नगर कोतवाली में माफिया मुख्तार अंसारी समेत 13 गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद ही पुलिस ने श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय व शेषनाथ राय को मंगलवार को मऊ से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में बुधवार को सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय की टीम ने असैनी मोड़, ओवरब्रिज के पास से गाजीपुर निवासी सलीम, सुरेंद्र शर्मा, फिरोज कुरैशी और मऊ के राजनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां गैंगेस्टर न्यायालय के न्यायाधीश राजीव माहेश्वरम ने चारों को जेल भेज दिया। इस मामले में अभी दो आरोपी मो. जाफरी उर्फ शाहिद व मो. शाहिद पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
चर्चित एंबुलेंस प्रकरण में गैंगस्टर के दर्ज केस में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। बचे हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- पूर्णेंदु सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी