{"_id":"60300b298ebc3ee92b2759cc","slug":"four-arrest-barabanki-news-lko565722423","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लूट के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लूट के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हाईवे पर मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटने के चार आरोपियों को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने 19,900 रुपये की नकदी बरामद की है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी मो. अलीम ने कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक होटल के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आगे जा रही बाइक से टकराकर कार व बाइक गड्ढे में गिर गई। पीड़ित उन्हें बचाने गया। इसी बीच दो बाइक सवार चार लोगों ने मारपीट की।
उसके बाद जीप से कुछ लोगों को बुला लिया। फिर उसकी पिटाई कर आईफोन व एक लाख रुपये लूट कर भाग गए थे। इसका केस दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक ने सफेदाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास से जीतनगर निवासी मुकेश कुमार यादव, द्वुंद्वपुरवा के नन्हा, बरेठी के राजन यादव व विनय कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने 19,900 रुपये की नकदी, चार मोबाइल फोन, दो बाइक व घड़ी बरामद की।