{"_id":"63f7bcf8b78d1412a80f87d4","slug":"forgery-in-selling-plots-three-lawsuits-against-the-director-of-the-company-barabanki-news-c-13-1-100255-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्लाॅट बेचने में फर्जीवाड़ा, कंपनी के निदेशक पर तीन मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्लाॅट बेचने में फर्जीवाड़ा, कंपनी के निदेशक पर तीन मुकदमे
Fri, 24 Feb 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में बलिया ग्रीन सिटी में प्लाॅट बेचने के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी का मामला पेश आया है। बुधवार रात कंपनी के निदेशक के खिलाफ एक के बाद एक तीन मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस को अभी और मामले सामने आने की आशंका है।
लखनऊ जिले के सनातननगर कमता निवासी विशेषरनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने ग्राम उमरी में बलिया ग्रीन सिटी में करीब 25 सौ वर्ग फुट का प्लाॅट बेटी सीमा के नाम बैनामा कराया था। लेकिन बलिया ग्रीन सिटी डेवलमेंट के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह ने प्लाॅट पर कब्जा आज तक नहीं दिया। यह भी पता लगा कि जितेंद्र ने जिस किसान से जमीन खरीदकर प्लाॅटिंग कीए उसे भी रुपये नहीं दिए। कब्जा मांगने पर कंपनी के निदेशक द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। इसी प्रकार देवरिया जिले के बरहज थानाक्षेत्र के वरसाथ गांव निवासी कौशल किशोर पांडेय द्वारा वर्ष 2017 में 1250 वर्गफुट जमीन खरीदने की बात कही गई लेकिन कब्जा उन्हें भी नहीं मिला। कौशल ने बताया कि कई लोगों के साथ यही हुआ है। वहीं, गोरखपुर जिले की थाना बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी विजयालक्ष्मी ने भी देवा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 1250 वर्गफुट का प्लॉट खरीदने के बाद कब्जा आज तक नही मिला। एसएचओ देवा पंकज कुमार सिंह के अनुसार इन तीनों मामलों में बलिया ग्रीन सिटी के निदेशक लखनऊ के जागृति विहार, कल्याणपुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व धमकाने के आरोप में तीन मुकदमे दर्ज किए गए है।
जमीन दिखाई सड़क किनारे, रजिस्ट्री गड्ढे की
धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों ने बताया कि उन्हें सड़क किनारे जमीन दिखाई गई थी। अब मालूम चला है कि जिस जमीन की रजिस्ट्री हुई वह गड्ढे में दर्ज है। इन लोगों ने बताया कि कई लोगों के साथ ऐसी धोखाधड़ी हुई है। जांच में जुटी पुलिस इस पूरे खेल में शामिल अन्य लोगों का पता भी लगा रही है।