फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Food will now be served on biodegradable plates in trains

Barabanki News: ट्रेनों में अब बायोडिग्रेडेबल थालियों में मिलेगा भोजन

Thu, 11 Dec 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 11 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Food will now be served on biodegradable plates in trains
पूर्वोत्तर रेलवे अब इस तरह परोसेगा भोजन
बाराबंकी। यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। जन-आहार केंद्र पर भोजन को बायोडिग्रेडेबल थालियों में परोसने की शुरुआत हुई है। अब पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में भी इसे लागू किजा जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार, बाराबंकी से लेकर छपरा तक पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्य मार्ग है। इस रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में प्लास्टिक कचरे को कम कर स्वच्छता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बायोडिग्रेडेबल थालियां प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाली सामग्री से तैयार की जाती हैं, जो पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालतीं। इनके उपयोग से प्लास्टिक कचरे में भारी कमी आएगी और ट्रेनों में साफ-सफाई बनाए रखने में भी आसानी होगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर है, बल्कि इससे यात्रियों को स्वास्थ्य के अनुकूल पैकिंग में भोजन भी उपलब्ध होगा। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के निर्देश पर शुरू की गई यह पहल चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed