फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   food

खोआ, दूध और पनीर के नमूने भरे

Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
food
बाराबंकी। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को चलाए गए अभियान के तहत दूूध, खोआ और पनीर समेत 14 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए। एफएसडीए की इस कार्रवाई से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही कई स्थानों पर लोग अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दशहराबाग स्थित अभय गुप्ता के मिल्क कलेक्शन सेंटर से दूध तथा पिपरराथा मोड़ स्थित विजय की दुकान से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने दशहराबाग स्थित सत्यम और सुखदेव के मिल्क कलेक्शन सेंटर से दूध, बरेठी स्थित इरफान की दुकान से नमकीन के दो, छपरा स्कूल स्थित रामजी चौरसिया की दुकान से नमकीन, देवा नहर पुल स्थित सुशील की दुकान से दूध, यहीं से अंकित की दुकान से दूध और सौरभ दुबे की दुकान से दूध का नमूना भरा गया। इसके बाद टीम ने जहांगीराबाद मोड़ सूतमिल चौराहा स्थित विजय की दुकान से मिल्क क्रीम, रामलीला मैदान हैदरगढ़ रोड पर राकेेश की दुकान से दूूध, सीएचसी देवा स्थित नरेन्द्र और नितीश की दुकान से खोआ का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा और टीम को देखते ही कई विक्रेता अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इस मौके पर प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयसिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंकर दयाल तिवारी, अनिल कुमार पाल, कमल कुमार, कंचन लता तिवारी, डॉ. राकेश सिंह, अरविंद सिंह, ओंकारनाथ यादव मौजूद रहे।

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से डीएम और शासन से मिले निर्देशों के क्रम में शनिवार को कई स्थानों से दूध, पनीर और खोआ आदि के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-प्रियंका सिंह, अभिहीत अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed