फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fog slowed down speed, vehicles collided, one dead, six injured.

Barabanki News: कोहरे ने थामी रफ्तार, भिड़े वाहन, एक की मौत, छह घायल

Thu, 28 Dec 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 28 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down speed, vehicles collided, one dead, six injured.
बाराबंकी। कई दिनों से पड़ रहे कोहरे ने बुधवार को हद ही पार कर दी। रात करीब दो बजे से छाई कोहरे की चादर ने जिले के पांच हाईवे समेत विभिन्न सड़कों पर यातायात की रफ्तार थाम दी। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, वहीं तीन शिक्षिकाओं समेत छह लोग घायल हो गए। भोर में ताे घने कोहरे के कारण निचले इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार की रात करीब 12 बजे से ही घना कोहरा छा गया। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रात में करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं, मगर कोहरे के कारण सफेदाबाद से लेकर रामसनेहीघाट तक जहां-तहां ट्रक खड़े हो गए। हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भोर करीब छह बजे संसारा गांव के पास गाजीपुर की ओर से लखनऊ जा रहा ट्रक पीछे से वाहन में टकरा गया। इससे पीछे वाले ट्रक का एक्सेल टूट गया और वह खड़ा हो गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव गुरेरा निवासी ट्रक चालक साकिब ने बताया कि इस खड़े ट्रक में पीछे से आई एक पिकअप घुस गई। हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। अयोध्या के थाना पूराकलंदर के तेरहू का पुरवा सतरी निवासी चालक ध्रुवराज यादव केबिन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी के बाद पीछे से आए एक अन्य ट्रक के चालक ने दो वाहनों को अचानक देखा तो नियंत्रण खो बैठा और चावल लदा ट्रक बैरिकेडिंग तोड़ता हुआ एक्सप्रेसवे के नीचे फेसिंग के अंदर पलट गया। इसमें संभल जिले के थाना नकाश निवासी चालक रिजवान, हेल्पर फैजान और शोएब जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर बुधवार को सुबह अंगदपुर गांव के पास पहले से खड़े ट्रक को देखकर भिटरिया स्थित आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी की बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस स्कूल बस में भिड़ी तो तो निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। स्कूल की बस में सवार 40 अध्यापकों में तीन शिक्षिका आयुषी, बबली, शिल्पा को चोटें आईं। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे को लेकर 31 दिसंबर तक यलो व आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।




पारा आठ डिग्री के नीचे लुढ़का
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान काफी नीचे जा रहा है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान जहां तीन डिग्री घटकर आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। दिनभर बादल छाए रहे। ठंड से बेहाल मवेशी झुंड बनाकर बैठे दिखे।






वैशाली समेत कई ट्रेनें लेट, भटके यात्री
काेहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। जबकि बाराबंकी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 32 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। बिहार से दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस जहां करीब चार घंटे लेट रही, वहीं गोरखपुर की ओर से लखनऊ, कानपुर होते हुए नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 02563 क्लोन स्पेशल नौ घंटे लेट हुई। अयोध्या कैंट से बाराबंकी होते हुए दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 14205 भी करीब पौने तीन घंटे देरी से पहुंची। इससे ठंड में यात्रियों को भटकना पड़ा।






तनाव न लें हृदयरोगी, व्यायाम जरूर करें
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि लोग सुबह जल्दी उठना और व्यायाम करना न छोड़ें। हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़ का प्रयोग करें। गुनगुना पानी पिएं। पहुंच ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं। ठंड का मौसम हृदय पर दबाव डालता है। हृदयरोगी तनाव न लें। भारी महसूस होने पर डॉक्टर के पास पहुंचें। विटामिन डी वाले पदार्थ खाएं। बच्चों व बुजुर्गों को को ठंड से बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed