{"_id":"5a60e4614f1c1b1d368b5342","slug":"fog-in-morning-and-sunshine-in-the-noon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह घना कोहरा तो दिन में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह घना कोहरा तो दिन में खिली धूप
Amarujala Bureau
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज गुरुवार को भी बदला दिखा। सुबह घना कोहरा तो दिन में खिली धूप ने लोगों को काफी राहत दी। हालांकि शाम को मौसम ठंडा रहा। गुरूवार को मौसम साफ होने के बाद डीएम के निर्देश पर बीएसए ने स्कूल के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
जिले में गुरूवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं सुबह 10 बजे कोहरा छटा तो धूप निकली। ठंड कम होने से लोग घरों से निकले तो बाजारों में भी रौनक रही। बच्चें पार्को में पहुंचे तो खेल के मैदान भी गुलजार रहे। शीतलहर के अवकाश के बीच निकली धूप का लुत्फ बच्चों ने खूब उठाया और मस्ती की।
विज्ञापन
कृषि विभाग के मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम 7.4 व अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में दिन का तापमान बढ़ने से ठंड भी कम रही। बीएसए ने कक्षा 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन