फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Flood water filled 80 villages

80 गांवों में भरा बाढ़ का पानी

Mon, 10 Oct 2022 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Flood water filled 80 villages
बाराबंकी सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के हेतमापुर के निकट सरयू नदी की बाढ़ के बाद नाव से बंधे की ओर जाते ? - फोटो : BARABANKI
गनेशपुर/कोटवाधाम/सूरतगंज (बाराबंकी)। बैराजों से सरयू नदी में छोड़े गए नेपाली पानी से रविवार को जिले की तीन तहसीलों के 80 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन सभी गांवों में पानी भर गया है। इससे इन गांवों की करीब सवा लाख आबादी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से इनका संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है। बाढ़ पीड़ित नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में चारों और पानी ही पानी नजर आ रहा है, जिससे बाढ़ पीड़ितों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बारिश और बाढ़ के चलते पीड़ितों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम के साथ फ्लड पीएसी को लगाया है जो बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद कर रही है।
विज्ञापन

एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के अनुसार बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया नेपाली पानी रविवार को खतरे के निशान से 58 सेमी. ऊपर पहुंच गया है। इसके साथ ही नदी का जलस्तर एक सेमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी का जलस्तर अभी और बढ़ेगा, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के टेपरा, कहारनपुरवा, सनावा, मनीराम पुरवा, विहड़, मड़हा पुरवा, परसा, सिरौलीगुंग, कोठीडीहा, सरदाहा, घुटरू, भयकपुरवा, बघौली पुरवा, सरायसुर्जन, भैरवकोल, गोबरहा, तेलवारी, पर्वतपुर, करौनी, इटहुआ, नव्वनपुरवा, मंझारायपुर, परसवाल, बेहटा, ढेकवा माफी समेत 35 गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
इन गांवों के रास्तों पर पानी भर जाने से गांव को आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। लोग नाव के सहारे सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। वहीं, रामनगर तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर, लहडरा, कंचनापुर, पूरनपुर, राईकुरवा, जमका, फाजिलपुर, केदारीपुर, आबादी, बेलहारी, बबुरी, खुज्जी, बतनेरा, उधिया, हेतमापुर, बलईपुर, बस्ती, बाबापुरवा, ललपुरवा, कोडरी, सुंदर नगर, अकौना, कोयलीपुरवा, मदरहा, सकतापुर, गडरियन पुरवा, पर्वतपुर, सुमिरन पुरवा, बिझला, ठाकुर पुरवा, गायघाट, माधव पुरवा, बल्लोपुर, तेराईन पुरवा समेत करीब 35 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।
इसके अलावा रामसनेहीघाट तहसील के नैपुरा, बसंतपुर, सुबेदारपुरवा, उमरहा, अतरसुइयां, गौरी पुरवा, कलहंस पुरवा समेत 10 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों की करीब सवा लाख आबादी पर परिवार को सुरक्षित रखने का संकट मंडराने लगा है। इन गांवों में बने स्कूल और अस्पताल भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। संपर्क मार्गों पर पानी बहने के कारण लोग परिजनों को नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। वहीं फ्लड पीएसी भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है।
कटान तेज देख भागे अधिकारी
पर्वतपुर, तेलवारी गांव के निकट हो रही तेज कटान में अभी तक कई मकान नदी में समा चुके हैं, लेकिन कटान अभी रुकी नहीं है। सरयू नदी का पानी बढ़ने के साथ कटान और तेज हो गई है। यह देख कटान रोकने में लगे बाढ़ खंड के अधिकारी भाग खड़े हुए हैं। जबकि इन गांवों में करीब एक दर्जन घर कटान के मुहाने पर हैं। उसके बाद भी अधिकारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।
बांध को कमजोर कर रहे रेनकट
जलस्तर बढ़ने के साथ ही अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर जगह-जगह फिर बड़े-बड़े रेनकट हो गए हैं, जो बांध को कमजोर कर देते हैं। इससे बाढ़ के दौरान बांध के कटने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इन रेनकटों को सही करने के लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट जारी होता है, इसके बाद भी रेनकट की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आरोप है कि रेनकट सही कराने के नाम पर मिट्टी की पटाई और घास की सफाई कराकर पैसा निकाल लिया जाता है।

बाढ़ क्षेत्र में रखी जा रही नजर
सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 58 सेमी. ऊपर पहुंच गया है। इससे तराई के काफी गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। तीनों तहसीलों के एसडीएम के साथ ही फ्लड पीएसी को बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगाया गया है। बाढ़ क्षेत्र में बराबर नजर रखी जा रही है। बाढ़ पीड़ितों यथासंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
- राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed