{"_id":"5f36dea18ebc3e3d125c03f8","slug":"flood-barabanki-news-lko5350947185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू की धारा में समाए पांच मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू की धारा में समाए पांच मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। उफनाई सरयू नदी की धारा में पासिनपुरवा गांव के पांच मकान बह गए हैं। कई और मकानों के नदी में समाने का खतरा बना है। नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 98 सेमी. ऊपर है। गांवों में पानी भरा होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सरयू नदी की बाढ़ से तराई क्षेत्र की रामसनेहीघाट, रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के करीब सवा सौ गांवों में पानी भरा है। रामनगर क्षेत्र के कोरियनपुरवा, तपेसिपाह, दुर्गापुर, लहड़रा मडना, हरिनारायणपुर, निजामुद़दीनपुर, मोतीपुरवा, मीतपुर, मथुरापुरवा, जंगुसिंहपुरवा, सूरतगंज क्षेत्र के हेतमापुर, कंचनापुर, लोहटी जेई, लोहटी पसई, सुंदरनगर, कोड़री, ललपुरवा, सरसंडा, कोयलीपुरवा, पर्वतपुर मदरहा, गायघाट, बतनेरा और सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के टेपरा, सनावा, भयकापुरवा, कहारनपुरवा, विहड़, सिरौलीगुंग, कोठीडीहा, परसा, ठेकवा, टटेरवा, घुटरू, सरदहा, बघौलीपुरवा, सरायसुर्जन, भयरवकोल, गोबरहा, तेलवारी, इटहुआ, पासिनपुरवा, नव्वनपुरवा, पारा, परसावल, बेहटा आदि गांव पानी से पूरी तरह घिरे हैं। वहीं पसिनपुरवा मजरे करोनी गांव के मिश्रीलाल, अलखराम, झिगुरी, राजकुमार, हरिराम आदि के मकान नदी के तेज बहाव में समा गए है। कुछ मकान पहले ही नदी समा चुके हैं। कई मकान अभी भी नदी के निशाने पर हैं। उधर में बांध पर गड्ढा होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित के बाद बोधिकपुरवा गांव के पास उसकी पटाई का कार्य शुरु कराया गया है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। राजस्व कर्मियों को लगाया गया है।