फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flood

राहत सामग्री न मिलने पर हंगामा

Fri, 11 Oct 2019 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
flood
बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान लोगों को समझाते तहसीलदार। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। राहत सामग्री पाने वालों की सूची से नाम गायब होने पर बाढ़ पीड़ितों ने राहत केंद्र पर शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए कर्मचारी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद राहत सामग्री वितरण शुरू हो सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाढ़ राहत केंद्र पर शुक्रवार को परसा और सरदहा के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा था। राहत सामग्री पाने वालों की सूची से कई पीड़ितों के नाम नदारद थे। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण त्रिवेदी, लेखपाल अश्वनी कुमार और अजय रावत वितरण कार्य छोड़कर भाग खड़े हुए। मुलायम, लवलेश, अजय, रामेश्वर, उमाकांत, हिम्मत, राजेश आदि का कहना है कि सूची बनाने में राजस्व कर्मियों ने लापरवाही की जिससे उन्हें राहत सामग्री नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार सिरौलीगौसपुर अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को समझाकर शांत कराया। तहसीलदार ने बताया कि 120 लोगों में वितरण के लिए राहत सामग्री मिली है। प्रभावितों की संख्या बढ़ने से दिक्कत आई है। सभी पीड़ितों को राहत सामग्री दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed