फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five roads built with 19.88 crores inaugurated

19.88 करोड़ से बनीं पांच सड़कों का लोकार्पण

Mon, 18 Jan 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five roads built with 19.88 crores inaugurated
फतेहपुर (बाराबंकी)। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा क्षेत्र में जिन सड़कों का निर्माण कराया जाता था, वे छह-सात माह बाद ही उखड़ने लगती थीं लेकिन हमारे प्रधानमंत्री द्वारा गुणवत्तापरक सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को सुनियोजित विकास की धारा से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

यह विचार रविवार को ग्राम इसरौली के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 19.88 करोड़ रुपये की लागत से बनीं 34.35 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों के लोकार्पण समारोह के दौरान सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले गांव में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बहुत ही खराब थी। मात्र सात-आठ घंटे ही बिजली मिलती थी लेकिन अब शहर को 24 घंटे, तहसील को 20 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने गांव-गांव विकास के आयाम बदल दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन शीलरत्न मिहिर ने किया। इस दौरान सांसद को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी गई। इस मौके पर नवीन राठौर, रामशंकर वर्मा, हंसराज वर्मा, गिरधर गोपाल, अनुपम निगम, सर्वेश श्रीवास्तव व रामू आदि मौजूद थे।

लोकार्पित की जाने वाली सड़कों में इसरौली से फतेहपुर सिहाली रोड वाया बिलौली मझगवां शरीफ मार्ग, हसनपुर-टांडा संपर्क मार्ग, फतेहपुर से मिठवारा वाया लहसी संपर्क मार्ग, मिठवारा रोड से भुगडपा रालभारी संपर्क मार्ग, फतेहपुर सूरतगंज रोड से साढ़ेमऊ गुरसेल संपर्क मार्ग और इसरौली मुंडेरी रोड संपर्क मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed