फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   five arrest

फायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद

Sat, 18 Jun 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
five arrest
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनापुर गांव में बोरिंग पर पंपसेट बांधने को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक बरामद की। वहीं गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की हालत ट्रॉमा सेंटर में नाजुक बनी है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनापुर गांव निवासी नवल किशोर वर्मा के खेत में बृहस्पतिवार की सुबह बोरिंग पर पंपसेट बांधने को लेकर आशीष यादव के बीच विवाद हो गया था। इस पर नवल किशोर के बेटे रावेंद्र ने अपने बाबा छोटेलाल की लाइसेंसी बंदूक से चार राउंड फायर किया था। तो गोली लगने से आशीष यादव व उसके दादा साहब लाल यादव के सीने व गांव के राकेश वर्मा तथा कई मवेशी छर्रे लगने से घायल हो गए थे। फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आशीष को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। उधर, गोली चलाने वाला युवक रावेंद्र बंदूक लेकर मौके से भाग गया है। इस मामले में पुलिस ने देर रात हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शुक्रवार को नवल किशोर, आनंद, मनेंद्र, रावेंद्र व विक्रम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बुजुर्ग की मौत के बाद जेल भेजा गया आरोपी
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के मीरामऊ गांव में रास्ते के विवाद को हुई मारपीट में घायल की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यहां के निवासी रामशंकर का विवाद चार दिन पहले गांव के ही अनिल कुुमार से हो गया था। इस पर अनिल कुमार ने धारदार से हथियार से रामशंकर पर हमला कर दिया था।

बीचबचाव करने पहुंचा बेटा भी घायल हुआ था। गंभीर दशा में घायल पिता-पुत्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां बुजुर्ग रामशंकर की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए अनिल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed