{"_id":"58d1691d4f1c1bb6681a3eeb","slug":"fire-in-the-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में भीषण आग
amar ujala
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की घनी आबादी के बीच गोबिंद कृषि यंत्र फैक्ट्री में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी न मिलने से लखनऊ व जिले के अन्य जगहों से दमकल वाहन बुलाए गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका है।
दशहराबाग मोहल्ले में उद्योगपति कुशल अग्रवाल की गोबिंद कृषि यंत्र फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह 11 बजे के फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। जब तक फायर कर्मी मौके पर आते आग ने विकराल रूप ले लिया। शहर में दमकल की दो गाड़ियां होने से भीषण आग पर काबू न होने से लखनऊ व जिले के अन्य स्थानों से दमकल वाहन बुलाए गए।
करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर जब दमकल के दस वाहन पहुंचे तो आग पर काबू करने के प्रयास तेज हुए। पास स्थित तालाब में भी दो पंप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब पांच घंटे बाद शाम चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। व्यापारी की माने तो फैक्ट्री में जहां पर आग लगी वहां टायर व अन्य सामान रखा था। अग्निकांड में करीब एक करोड़ का नुकसान होने की बात कही जा रही है लेकिन अभी इसका आकलन जारी है।