फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire in shop

कॉस्मेटिक की दुकान में आग, लाखों की क्षति

Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
fire in shop
बाराबंकी। शहर के निबलेट तिराहे के पास कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग को आगे बढ़ने से रोक तो दिया मगर दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में पुराने निबलेट तिराहे के पास मुख्य बाजार में विपुल अवस्थी की कॉस्मेटिक की दुकान हैं। सोमवार सुबह लोगों ने दुकान के अंदर से तेज धुआं निकलते देखा। यह देखने के लिए दुकान के बाहर भीड़ लग गई। सूचना दुकान मालिक विपुल और फायर बिग्रेड को दी गई। फायर ब्रिगेड वालों ने आग बुझाने के दौरान दुकान का शटर तोड़ा तब जाकर आग बुझाने में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

करीब सवा एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकान मालिक विपुल के अनुसार करीब 14 लाख रुपये का सामान जल गया है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताय कि आग कैैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed