{"_id":"56f184ef4f1c1bed7cf14d2a","slug":"fire-caused-by-a-short-circuit-in-the-general-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी शहर स्थित मंशीगंज के पास मंगलवार को एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने से जले सामान को निकालता दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में मंगलवार की रात एक दुकान मेें शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आने से हजारोें का नुकसान हो गया। मामले की जानकारी पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बीच बाजार में होली के त्यौहार के समय आग लगने की घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि इस दौरान एक बड़ी घटना होते होते बच गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज गली में मोहम्मद शकील की जनरल स्टोर व कास्मेटिक की दुकान है। मंगलवार की रात दुकान में हुई बिजली की शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद आस पास के लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।
जिसके बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाजार में भीड़ होने के चलते आग लगने की जानकारी पर लोगों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया था हालांकि पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर स्थिति संभाल ली। पीड़ित दुकानदार की माने आग से हजारों का नुकसान हुआ है।