{"_id":"610d85638ebc3ebcaa1c044d","slug":"fire-barabanki-news-lko5902230175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग, विस्फोट से छत में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में लगी आग, विस्फोट से छत में आई दरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के नौबस्ता मजरे कोठी गांव में शुक्रवार की शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। जिससे घर के पल्ले दरवाजे उखाड़ने के साथ-साथ छत में भी दरारें पड़ गई।
नौबस्ता मजरे कोठी निवासी शिवप्रताप ने कोठी स्थित इंडियन गैस एजेंसी से बुधवार को गैस सिलेंडर लिया था। शुक्रवार शाम शिव प्रताप की पत्नी खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर में गैस खत्म हो गई। पुराना सिलेंडर निकालकर नया सिलेंडर लगाने के बाद जैसे ही माचिस जलाई तभी अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते गैस सिलेंडर धू-धू कर जलने लगा।
अफरातफरी मचने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने बड़ी सूझबूझ के साथ घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को घर से बाहर निकाला। लगभग 20 मिनट जलने के बाद गैस सिलेंडर में अचानक तेज विस्फोट हो गया जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर और चूल्हे के परखच्चे उड़ गए और घर में लगे पल्ले-दरवाजे फट गए। छत में भी दरारें पड़ गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड हैदरगढ़ को दी।