फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire at home

आधी रात आग से झुलसा परिवार, दो बच्चों की मौत

Sat, 26 Feb 2022 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
fire at home
मसौली (बाराबंकी)। सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज में आधी रात के वक्त शॉर्टसर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दपंति व मासूम बच्ची समेत चार लोगों का इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज निवासी राम सिंह गौतम की पत्नी सरोज व 10 वर्षीय पुत्र शिवम, 7 वर्षीय पुत्र राज व 2 वर्षीय पुत्री रिषा के साथ बृहस्पतिवार की देर रात कमरे में सो रही थी। जबकि राम सिंह अपने ससुर रामपाल के साथ घर के बाहर हाते में सोया था। रात्रि करीब 11:45 बजे पत्नी व बच्चों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन राम सिंह की नींद खुली।
विज्ञापन

उसने देखा कि कमरे से आग की लपटें निकल रही थी। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह उसने दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देखकर अवाक रह गया। तब तक राम सिंह के ससुर रामपाल की नींद भी खुल गई थी। दोनों ने आग की लपटों के बीच झुलसी पत्नी सरोज, पुत्र शिवम, राज व पुत्री रिशा को बाहर निकाला। परिवार को बचाने में राम सिंह व रामपाल भी झुलस गये। तक तक गांव वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सफ़दरगंज पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझवाने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी लोगों की हालत गंभीर देख सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया है। लेकिन यहां इलाज के दौरान राज ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पाकर तहसीलदार व लेखपाल मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि आग शॉर्टसर्किट से लगी थी। दो बच्चों की मौत हुई है। बाकी लोगों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed