फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fir

अनियमितता पर कोटेदार के खिलाफ केस

Sat, 14 May 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
fir
सिरौलीगौसपुर। कार्डधारकों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला विकासखंड दरियाबाद की ग्राम पंचायत सिसौना का है।
विज्ञापन

यहां के कार्डधारकों का आरोप था कि गांव का कोटेदार ई-पॉस मशीन पर उनसे अंगूठा लगवा करके दो दिन बाद खाद्यान्न वितरण करता है। उसमें भी कम खाद्यान्न दिया जाता है। ग्रामीणों की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक गरिमा वर्मा ने कोटे की दुकान की जांच की। मौके पर कोटेदार गयाबख्श सिंह मौजूद नहीं थे। उनकी गैर मौजूदगी में पत्नी रीना सिंह दुकान से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन

वहीं अंत्योदय व पात्र गृहस्थी का गेहूं-चावल मिलाकर 23.25 क्विंटल खाद्यान्न व 45 किलोग्राम चीनी कम पाई गई। इसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए दुकानदार के घर नोटिस चस्पा कर बृहस्पतिवार देरशाम थाना रामसनेहीघाट में केस दर्ज कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक के सिसौना पंचायत के कोटेदार के खिलाफ थाने में अनियमितता का केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed