फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fir against three

आत्महत्या के लिए महिला को उकसाने के मामले में पत्रकार समेत तीन पर मुकदमा

Fri, 01 Jan 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
fir against three
बाराबंकी। मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने के लिए महिला यूं ही नहीं पहुंची थी। उसे शासन से मदद दिलाने की बात कहकर उकसाया गया था। इसमें खबरिया चैनल के दो पत्रकार भी शामिल थे। पोल खुलने के बाद महिला व उकसाने वाले पत्रकार समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली मीना देवी का पति ललित से विवाद चल रहा है। पति ललित ने दो मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज करा रखे हैं। जिसको लेकर भागदौड़ कर रही महिला मीना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गुलरिहा निवासी अजय पाल और नगर कोतवाली के मझपुरवा निवासी योगेश यादव के सम्पर्क में आ गई। इसके बाद उन दोनों ने महिला को शहर के लखनऊ रोड पर टेस्टी बाइट के सामने एक ऑफिस में बुलाकर समझाया कि अगर वह सीएम आवास के सामने आत्मदाह कर ले तो शासन से उसे रुपये भी मिलेगा और पति के द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे भी खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

झांसे में आई महिला मीना सीएम आवास पहुंच गई लेकिन यहां कोतवाली के दरोगा राजेश पटेल व महिला दरोगा माया यादव व सिपाहियों की ड्यूटी पहले से लगा दी गई थी। महिला ने आने के बाद जैसे ही आत्मदाह की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे लपक लिया। मीना आत्मदाह नहीं कर सकी। पूछताछ में उसने पूरी कहानी बताई जिसमें उसने ऐसा करने लिए अजय पाल वर्मा व योगेश यादव द्वारा सलाह देने की बात बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दोनों किसी खबरिया चैनल के पत्रकार बताये जाते हैं। इस पर नगर कोतवाली पुलिस ने मीना, अजय व योगेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर फरार युवकों की तलाश कर रही है। इस बारे में शहर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने का प्रयास करने वाली महिला समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed