{"_id":"60048d388ebc3e33df42f8d3","slug":"final-voter-list-will-be-published-on-22-barabanki-news-lko560379953","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 22 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 22 को होगा
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव को लेकर चार दिनों बाद 22 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची जारी होनी है। इसे लेकर तेजी से काम चल रहा है। प्रशासन ने पहले एक वोटर लिस्ट जारी करके उस पर आपत्तियां मांगी थी जिनका निस्तारण भी कर दिया गया। इसके बावजूद फाइनल वोटर लिस्ट बनने से पहले कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। लापरवाही के आरोप में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
चार दिनों के बाद शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत की फाइनल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। इससे पहले अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद आईं शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया था और अब फाइनल सूची के लिए आयोग की वेबसाइट पर मतदाताओं की फीडिंग कराई जा रही है।
गौर करने वाली बात यह है कि इसके बाद भी फाइनल सूची बनने से पहले भारी संख्या में फर्जी लोगों के नाम शामिल होने का खुलासा हो चुका है। सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पडरावां इसका ताजा उदाहरण है जहां जांच के बाद 42 फर्जी मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने की पुष्टि की गई थी। ऐसी ही कई अन्य पंचायतों में इस तरह के मामले सामने आ सकते हैं। हालांकि एसडीएम द्वारा जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
1161 ग्राम पंचायतों में होने वाले पंचायत चुनाव में ड्यूूटी करने वाले कर्मचारियों का डाटा फीड किय जा रहा है। इसके लिए करीब साढ़े तीन सौ विभागों के कार्यालयों के लगभग 20 हजार से अधिक कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
इनमें पीठासीन अधिकारी 3923 व इतने ही प्रथम व द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में कार्मिक लगाए गए हैं जबकि कुछ को रिजर्व के रूप में रखा जाएगा। सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे जिनमें कुछ अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। इसे लेकर मतदाताओं की फीडिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही कार्मिकों का भी डाटा तैयार किया जा रहा है।