{"_id":"65d51970e3e287afc4047b89","slug":"fight-commotion-between-congressmen-and-toll-workers-barabanki-news-c-315-1-brp1007-113195-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कांग्रेसियों व टोल कर्मियों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कांग्रेसियों व टोल कर्मियों में मारपीट, हंगामा
Wed, 21 Feb 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे महाराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेसियों की गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकालने को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया। इस दौरान कांग्रेसियों एवं टोल कर्मियों में हाथापाई हुई। काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद मामला थाने पर पहुंचा, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष व टोल प्लाजा मैनेजर की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया गया। इस मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंची है। इसमें शामिल होने के लिए महाराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह तमाम गाड़ियों के काफिले के साथ जा रहे थे। जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए गाड़ियां निकालने को लेकर कर्मचारियों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पहले दोनों पक्षों को अहमदपुर चौकी पर ले गई, जहां से उन्हें जैदपुर थाने लाया गया। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाराजगंज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि टोल प्लाजा के मैनेजर व पांच-छह अन्य लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। रामवृक्ष व आदित्य कुमार के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। वहीं, टोल प्लाजा के मैनेजर जितेंद्र बहादुर सिंह ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कांग्रसियों का काफिला टोल प्लाजा बूम को तोड़कर लखनऊ जाना चाह रहा था।
विज्ञापन
कर्मचारियों के रोके जाने पर तमाम लोग एकत्रित हो गए और स्टाफ से मारपीट करने लगे। जिसमें कर्मी मूरत तिवारी को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद तमाम वाहन बिना टोल दिए ही रवाना हो गए। इंस्पेक्टर अमित प्रताप सिंह ने बताया कि टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र प्राप्त हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।