Barabanki: मेले में दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस से भिड़ने की कोशिश, पुलिसकर्मी के पिस्टल तानने का वीडियो वायरल
बाराबंकी के सतरिख में महाशिवरात्रि में आयोजित कार्यक्रम में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी हमला हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र के परी माता मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर लगे मेले में रात को नौटंकी का आयोजन चल रहा था। देर रात वहां मौजूद दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस पर हमले की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने का प्रयास किया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
इसी दौरान, हालात बेकाबू होते देख एक पुलिसकर्मी ने पिस्टल निकालकर भीड़ की ओर तान दी। इस बीच, अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों को भीड़ पर पिस्टल तानते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.