{"_id":"66ee1938e470974f3a01dcfd","slug":"fever-started-becoming-fatal-two-died-many-serious-barabanki-news-c-315-1-slko1014-124829-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जानलेवा बनने लगा बुखार, दो की मौत, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जानलेवा बनने लगा बुखार, दो की मौत, कई गंभीर
Sat, 21 Sep 2024 06:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। बुखार की बीमारी अब जानलेवा होने लगी है। इसके चलते ही शुक्रवार को तेज बुखार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य लोग भी बुखार की चपेट में है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है। बुखार से हुई दो लोगों की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार उदासीन बने है। सीएचसी त्रिवेदीगंज के अधीक्षक डॉ. हरप्रीत ने यह कह कर चुप्पी साध ली कि जानकारी मिली है जल्दी गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
त्रिवेदीगंज के खैराकनकू ग्राम पंचायत निवासी रामकिशन गौतम (50) पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। भतीजे पप्पू ने बताया कि तेज बुखार होने पर समीप के ही एक निजी चिकित्सक से उनका इलाज कराया जा रहा था लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
इसी गांव के मजरे बनमानुष पुरवा के रामदीन (55) भी पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने बताया कि इनका इलाज भी निजी चिकित्सक से कराया जा रहा था। शुक्रवार की भोर में हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी ले जाने की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही गांव निवासी रामफेर, भारती व विनाेद की पत्नी समेत कई लोग अन्य लोग भी बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी जानकारी सीएचसी पर देने के बाद भी अभी तक जांच व इलाज के लिए चिकित्सकों की कोई टीम गांव नहीं आई है। इस लिए मजबूरी में निजी चिकित्सकों के भरोसे ही इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को करीब 1852 मरीज देखे गए इनमें बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या करीब 263 के आसपास रही। इसके अलावा पेटदर्द, त्वचारोग और बदनदर्द के मरीज देखे गए। जबकि हालत गंभीर होने पर करीब 30 मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दवा लेने के लिए जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। नौ बजे तक ओपीडी मरीजों से पूरी तरह भर गई। यहां पर पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवाई लेने के लिए मरीजाें की लंबी लाइने लगी हुई थी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा बताते हैं कि इन दिनों ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेटदर्द आदि के आ रहे हैं। पहले से ही बुखार के 17 मरीज भर्ती है शुक्रवार को बुखार से पीड़ित 13 नए मरीज भर्ती किए गए हैं।
त्रिवेदीगंज के खैराकनकू गांव में बुखार से दो लोगों की मौत होने की जानकारी के बाद सीएचसी अधीक्षक को टीम के साथ गांव में जा कर बुखार पीड़ितों की जांच करने व दवा देने के लिए निर्देशित किया गया है। मृतक बुखार पीड़ित को समय पर उचित इलाज क्यों नहीं मिला इसकी भी जांच कराई जाएगी।