फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Festival of lanterns lights bathed the city

दीपोत्सव पर रोशनी से नहाया शहर

Sat, 29 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 29 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Festival of lanterns lights bathed the city
स्टेडियम में दीप पर्व मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
अब तो सिर्फ घर में सुख व समृद्घि की देवी के पधारने का मानों इंतजार है। रविवार शाम को शुभ मुहूर्त में शुभ लाभ प्रदाता भगवान गणेश व सुख समृद्धि दात्री माता लक्ष्मी का पूजन अर्चन किया जाएगा। लोगों ने दीपोत्सव पर्व को अपने अपने ढंग से मनाने की तैयारी की है। दीपावली को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है।
विज्ञापन


घराें की साज सज्जा व बाजार में खरीदारी मेें लोग जुटे रहे। 
दीपोत्सव के एक दिन पूर्व शनिवार को ही लोगों के घर-द्वार रंग बिरंगी रोशनी व झालरों से नहा उठे। रं- बिरंगी झालरों व रोशनी से शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल भी रोशन हो गए। शहर क्षेत्र में रोड किनारे लगी लाइटों की दूधिया रोशनी से सड़क की आभा देखते ही बन रही है।
विज्ञापन


बाजार में भी खूब चहल-पहल रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने बाजार पहुंचकर खरीदारी की। बाजार में शनिवार को भी सोना, चांदी, आभूषण, गणेश लक्ष्मी, लाई, खील, मिठाई, पूजन सामग्री आदि तमाम पर्व में जरूरत की चीजों की लोगों ने खूब खरीदारी की। शहर की बाजार में न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण इलाके से भी लोगाें ने आकर खरीदारी की। शनिवार की शाम बाजार रोशनी और भीड़ से गुलजार रही।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मिट्टी की मूर्तियाें व दीयों की मांग बढ़ी
बाजार में गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां 30 रुपये से लेकर 12 सौ रुपये तक है। मिट्टी से बनी मूर्तियाें पर रंग की बेहतर कलाकारी से उन्हें आकर्षक रूप दिया गया है। मिट्टी की मूर्तियों की मांग चरम पर रही। प्लास्टर आफ पेरिस से बनी मूर्ति की मांग भी रही। शनिवार को भी अच्छी खरीद होने के चलते मूर्तियाें का बाजार निरंतर सजा हुआ है।

जमकर बिक्री से विक्रेता खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जिस तरह से लोगोें की सोच व रुझान में परिवर्तन आया है उससे दीयों की डिमांड जोरों पर है। बीते कई वर्षों की तुलना में दीयों की कई जगह दुकानें लगी हैं और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी। इससे कुम्हारों व मिट्टी की मूर्तियां व दीया बेचने वालों के चेहरों पर चमक दिखाई दे रही है। 

शुभ मुहूर्त पांच बजकर 35 मिनट से
श्रीरामलीला दशहरा मंदिर के ज्योतिषाचार्य पं. प्रमोद पाठक ने बताया कि दीपावली पर मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त शाम 05:35 मिनट से शुरू होगा। दूसरा मुर्हुत 08:40 मिनट पर है जिसमें भगवान इंद्र की पूजा की जाएगी। तीसरा मुर्हुत कुबेर योग 10:40 मिनट पर है। जिसमें प्रतिष्ठानों, औद्योगिक संस्थानाें में पूजा अर्चना करना उत्तम रहेगा। यंत्र, तंत्र, मंत्र व पूजा रात में की जाएगी। रविवार का दिन व तुला राशि मेें सूर्य व चंद्रमा का योग है, कई साल बाद ऐसा योग पड़ा है, तांत्रिकों के लिए यह बहुत ही उत्तम है। 

साड़ी व रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर रही भीड़
पर्व को लेकर लोगों ने खूब खरीदारी की। कपड़े की दुकानों व शापिंग माल में खूब भीड़ लगी रही। शापिंग माल के बाहर लगे आफर के पंपलेट लोगों का खासा आकर्षित करते रहे। धनतेरस की खरीदारी के बाद लोगों ने कपड़े की दुकानों की ओर रुख किया। कपड़ा व्यवसायी मनोज गुप्ता कहते हैं कि कपड़े की बिक्री दीपावली के एक सप्ताह से पूर्व से ही शुरू हो जाती है। लेकिन धनतेरस के दूसरे दिन कपड़ों की खूब बिक्री होती है। 
 
24 घंटे मिलेगी बिजली
अधीक्षण अभियंता विद्युत आरपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के अलावा तीन मोबाइल ट्रांसफार्मर की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। उपकेंद्रों पर टीम बनाकर सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारी व अभियंता अपने क्षेत्र के संपर्क में रहकर आपूर्ति पर नजर रखेगा। चूंकि शनिवार को बिजली की शाम होते ही मांग अत्यधिक बढ़ जाएगी, इसलिए कोशिश फाल्ट को कम करने व उसे रोकने की है। शुक्रवार से एक नवंबर तक चौबीस घंट विद्युत आपूर्ति की जाएगी। 

दांव भी खूब लगे 
दीपोत्सव पर्व पर जुआरियाें की बल्ले-बल्ले रही। शुक्रवार की रात फड़ाें पर खूब दांव लगाए गए और जीत हार का दौर देर रात तक चला। चोरी छिपे कहीं छोटी फड़ें बिछीं तो कहीं बड़ी पर जुआरियाें का जमघट। पर्व पर जुआ खेलने को शुभ मानते हुए जुआरियाें के ताश के पत्ताें से खूब दांव चले। 

खरीदारी को उमड़ी भीड़, लगा जाम
दीपावली के एक दिन पूर्व शनिवार को खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। इससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही जिससे लोग आधा-आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे। धनोखर चौराहे पर बना सेंट्रल विजिटिंग बूथ टूट कर बिखर गया। जिससे लोग जाम से दिनभर जूझते रहे। दीपावली के त्योहार के कारण दुकानें अपनी जद लांघकर सड़कों तक फैल गई। ट्रैफिक बढ़ा और मुख्य बाजार में रिक्शे, फोरव्हीलर के जाने से जाम लगा रहा। लइया मंडी में काफी भीड़ रही, दुकानें फुटपाथ पर हावी रहीं जिससे उपभोक्ताओं को सड़क पर ही खड़े होकर खरीदारी करनी पड़ी। 

लइया, चूरा खील का होगा अर्पण
बाजार में 40-50 रुपये किलो लइया, इतनी ही कीमत में चूरा, 90 रुपये किलो खील, 70-80 रुपये में खिलौना के अलावा बड़ा, छोटा गट्टा, बताशा व घरिया मौजूद है। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकाें से आ रहे खरीददार कीमताें में मोलभाव करने में जुटे रहे। 

रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हुई इमारतें 
दीपोत्सव पर्व को लेकर दीपावली की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी झालरों से इमारतेें  रोशन हो गई। शाम होते ही जिला पंचायत, जिला अस्पताल, डीआरडीए के साथ ही सरकारी इमारतों को झालर से जगमगा उठी। इसके अलावा लोगों ने घरों को रंगबिरंगी रोशनी व झालर से सजाया है। शाम होते ही शहर रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा। 

अस्पतालों में आपातकालीन सेवा सुचारु करने के निर्देश
दीपोत्सव पर्व के मद्देनजर सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियाें को आपातकालीन सेवा सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। सभी जगहों पर स्वास्थ्य कर्मियों को चौकस किया गया है। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह के मुताबिक सभी चिकित्सक दीपावली के दिन आपात कालीन सेवा सुचारु रखेंगे। पटाखा जलाते समय कोई हादसा हो तो जिला अस्पताल के इमरजेंसी नंबर 9453038646 पर काल कर सकते हैं।


दमकल दस्ते भी मुस्तैद
दीपावली के दिन आग लगने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने भी अपनी तैयारी की है। शमन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि फायर सर्विस की सभी गाड़ियां तैयार हैं। जहां भी पटाखा बाजार लगी है वहां पर फायर सर्विस की गाड़ियां लगाई गई हैं। फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर, हैदरगढ़ व रामसनेहीघाट में दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं। अगर कोई हादसा होता है तो कंट्रोल रूम नं. 9454418727 या 9454418726 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed