{"_id":"6a35a5984a85cf9c8000c022","slug":"fertilizer-black-marketing-racket-busted-pickup-truck-seized-with-85-bags-of-illegal-fertilizer-barabanki-news-c-315-1-brb1038-171626-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 85 बोरी अवैध खाद के साथ पिकअप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 85 बोरी अवैध खाद के साथ पिकअप जब्त
Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में खाद की कालाबाजारी और अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की देर शाम जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही 85 बोरी खाद बरामद की है। इस कार्रवाई से खाद माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
पिकअप को कोठी थाना क्षेत्र का निवासी मनीष चला रहा था। जिला कृषि अधिकारी ने जब खाद से जुड़े वैध अभिलेख, चालान या बिल्टी मांगी गई, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक मनीष ने स्वीकार किया कि वह यह खाद सिद्धौर ब्लॉक के हैदरगढ़ रोड स्थित पैगंबरपुर से लादकर लाया था। उसने बताया कि उसे एक मोबाइल नंबर दिया गया था, जिस पर संपर्क करके इस खाद की डिलीवरी दी जानी थी।
देर रात कृषि अधिकारी अपनी टीम और पकड़े गए चालक को साथ लेकर पैगंबरपुर के लिए रवाना हो गए, जहां से खाद लोड की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।