{"_id":"644c24ffe822f96460080a04","slug":"father-in-law-molested-husband-gave-triple-talaq-on-protest-barabanki-news-c-13-1-206516-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ससुर ने की छेड़छाड़, विरोध पर पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ससुर ने की छेड़छाड़, विरोध पर पति ने दिया तीन तलाक
Sat, 29 Apr 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। विवाहिता ने ससुर की छेड़छाड़ का विरोध किया पति ने उसकी पिटाई कर तीन तलाक दे दिया। देवा कोतवाली में विवाहिता की तहरीर पर सात ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से शिकायत की कि उसकी शादी अगस्त, 2018 में सिद्घौर नगर पंचायत के एक मोहल्ले में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज में बाइक, मोबाइल व एक लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 14 फरवरी को विवाहिता घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए ससुर आशिक अली ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शाम को पति व सास के आने पर जब विवाहिता ने आपबीती सुनाई तो पति सलमान व सास ने उसकी ही पिटाई कर दी। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को देवा कोतवाली में पति, ससुुर व सास समेत सात ससुुुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ देवा पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरु कर दी गई है। विवेचना निरीक्षक अवधेश सिंह को दी गई है।