फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   farner hounerd

गोतौना के किसान को राज्यपाल ने किया संमानित

Sat, 13 Mar 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
farner hounerd
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के गोतौना गांव के उन्नतिशील गन्ना किसान को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एव - फोटो : BARABANKI
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। क्षेत्र के उन्नतशील गन्ना किसान को अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने सम्मानित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की सलाह पर नई तकनीक अपना कर खेती से लाभ कमाने का हुनर सीखा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में किसान परंपरागत तौर तरीकों से आगे बढ़कर खेती किसानी में वैज्ञानिकों की सलाह से नई तकनीक को अपना रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के 22 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मानित पांच किसानों में एक हैदरगढ़ गोतौना गांव निवासी किसान अशोक सिंह का नाम शामिल रहा।
विज्ञापन

इन्होंने गन्ना की उन्नतशील प्रजाति की बोआई वैज्ञानिकों द्वारा बताई तकनीक से की तथा गन्ना के साथ सहफसली की खेती कर अतिरिक्त लाभ कमा रहे हैं। अपने खेत के गन्ने से बना गुड़ राज्यपाल को भेंट किया। राज्यपाल ने सभी किसानों को अंगवस्त्र देकर संमानित किया। केंद्र अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक किसानों को नई नई तकनीक सहित बीज व फसल प्रबंधन, सिंचाई व उर्वरक प्रयोग की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जा रही है। जागरूक किसान कभी घाटे में रही खेती से कई गुना अधिक मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed