फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmers have not found relief

किसानों को नहीं मिली राहत राशि

Sun, 10 Jan 2016 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बीते वर्ष रबी की फसल बर्बाद होने पर घोषणा के बाद भी किसानों को अब तक राहत राशि नहीं मिली है। इस बीच पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की फसल भी खराब हो गई और अब किसान गेहूं की बोआई करके  खाद के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


नहरें सूखी होने से अब गेहूं की फसल भी सूख रही है। गेहूं की फसल बर्बाद होने पर तहसील के किसानों में 50 करोड़ रुपये राहत राशि के नाम पर वितरित होने थे। मगर छोटे किसानों में डेढ़ हजार रुपये प्रत्येक के हिसाब से मात्र 10 करोड़ रुपये ही राहत राशि बांटी गई।
विज्ञापन


अब भी बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिन्हें राहत राशि के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं नसीब हुई है। भवानी सिंह पुरवा, बरांवा, कनवा, बेहटा, बीजापुर, मेनहुआ, बबुरिहा, चकतारा, कादीपुर, मंसारा, भेड़िया, बाजपुरा, मोतिक पुर, दुनौली, बुद्धू का पुरवा, महुआगढ़ त्रिवेदीगंज के बहुता, पोखरा, सहावर, कोलहदा, फिरोजाबाद आदि गांवों के किसानों को राहत की चेक नहीं मिली है। मवइया के किसान रामखिलावन मिश्र जगप्रसाद कनौजिया, बीजापुर के बद्री विशाल सिंह आदि ने कहा कि सरकार से मिलने वाली राहत राशि की जानकारी तक राजस्वकर्मी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज के सहारे किसानों ने बड़ी उम्मीद से खरीफ में धान की फसल लगाई जो सूखे के कारण चौपट हो गई। धान में प्रति बीघा एक चौथाई उपज भी नहीं मिलने से किसान बर्बाद हो गए हैं। वहीं, एसडीएम जीपी गुप्ता ने कहा कि शासन से बजट मिलते ही गांवों में राहत राशि के चेक बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed