{"_id":"6742644381cb1e34cc02a2d5","slug":"farmers-did-not-get-seeds-accused-of-selling-them-in-the-market-barabanki-news-c-315-1-brp1007-128578-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: किसानों को नहीं मिला बीज, लगाया बाजार में बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: किसानों को नहीं मिला बीज, लगाया बाजार में बेचने का आरोप
Sun, 24 Nov 2024 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट के मालिनपुर स्थित किसान कल्याण केंद्र के बीज गोदाम प्रभारी पर किसानों ने गेहूं बीज न देने का आरोप लगाया। ई पाॅश मशीन से पता चला कि गेहूं के बीज का 51 क्विंटल स्टॉक मौजूद है लेकिन किसानों के सामने बीज गोदाम खोलने पर मौके पर केवल एक क्विंटल बीज ही दिखा। बाहर लगे स्टॉक बोर्ड को तीन दिन से न भरने की बात सामने आई है।
कुशहरी के रामराज ने बताया कि एक सप्ताह से गेहूं का बीज लेने आ रहे हैं। केंद्र प्रभारी किसानों को बीज न होने की बात कह वापस भेज दे रहे हैं। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार प्रदर्शन के लिए किसानों को गेहूं का बीज दिया गया है, स्टॉक पहुंचने पर वितरण होगा।
असेना निवासी मयंक पांडेय, पुरेछत्रधारी निवासी मुकेश कुमार, रसूलपुर के भिखारी लाल, पठकनपुरवा निवासी इंस्पेक्टर लाल पांडेय आदि ने भी बीज न मिलने की शिकायत की है। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बताया कि शनिवार सुबह केंद्र पर 50 क्विंटल गेहूं का बीज आवंटित गया है, इसलिए मशीन में दिख रहा है। बीज पहुंचते ही वितरण शुरू किया जाएगा।