फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmers demonstrated by gheraoing the police station.

Barabanki News: थाने का घेराव कर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Dec 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 25 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by gheraoing the police station.
बाराबंकी। मसौली के मूलीगंज मोहल्ले में मंदिर की भूमि पर नाली का पानी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ रविवार को मसौली थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर और सीओ रामनगर ने किसानों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में तमाम किसान मसौली थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक धरना जारी रहेगा। पीड़ित की शिकायत पर उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने से साफ है कि पुलिस भी आरोपी से मिली हुई है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी, सीओ रामनगर के साथ मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे किसानों से बात की।
विज्ञापन



अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने भाकियू राधे गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ मसौली अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मौके पर विजय कुमार, संदीप, सत्येंद्र, अखिलेश, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed