{"_id":"57e6ba194f1c1b3b5aa8260e","slug":"farmers-cultivate-the-kind-of-business-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसाय की तरह खेती करें किसान : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसाय की तरह खेती करें किसान : शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर में राष्ट्रीय तकनीक हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
किसान पुराने तरीके से खेती करेंगे तो लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा। व्यवसायिक खेती करें तभी फायदा होगा। ये बातें सपा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहीं। वह शनिवार को दौलतपुर में इफ्को की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कृषि तकनीक हस्तांतरण सम्मेलन में बोल रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि किसानों के खेती करने के तरीके में काफी बदलाव आया है। अधिकारी किसानों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने के लिए गोष्ठियां कराएं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। इसके लिए सहकारिता विभाग को एक करोड़ रुपया दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बहुत कार्य किए हैं, जब से सरकार सत्ता में आई खाद की कमी नहीं आने दी गई वरना खाद के लिए किसान सड़कों पर संघर्ष करते थे। सिंचाई के लिए मुफ्त पानी दिया जा रहा है। हमारी सरकार ने तीन साल में तीन हजार ट्यूबवेल लगवाए और जो खराब थे उन्हें सही कराया गया। 22 से 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
हले किसान की दुर्घटना में मौत होने पर एक लाख रुपए दिए जाते थे, हमने इसे बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ने प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा की जमकर तारीफ की और उनके द्वारा किसानों को दिए जाने प्रशिक्षण की सराहना भी की। कार्यक्रम का संयोजन उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा ने किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, राजा राजीव कुमार, फरीद महफूज किदवई, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, विधायक रामगोपाल रावत, सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, राजरानी रावत, जरीना उस्मानी, जिलाधिकारी अजय यादव, पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह आदि मौजूद रहे।
किसी को नहीं मिला बोलने का मौका
कार्यक्रम में जिले के सारे मंत्री और विधायक मौजूद थे। लेकिन मंच पर बोलने का मौका किसी को नहीं मिला। शिवपाल के आने के पहले कुछ कृषि वैज्ञानिकों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। लेकिन मंच पर शिवपाल के आने के बाद दूसरे राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव किसानों से साझा किए। इसके बाद सीधे शिवपाल सिंह ने संबोधन किया और सम्मेलन खत्म हो गया।