फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmers camped in the mandi with rice laden trolleys

धान लदी ट्रॉलियों के साथ किसानों ने मंडी में डाला डेरा

Mon, 18 Dec 2017 10:58 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Mon, 18 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers camped in the mandi with rice laden trolleys
सोमवार को नवीन मंडी में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
समस्याओं का समाधान न होने से नाराज किसान सोमवार को धान लदी ट्रॉलियों समेत नवीन मंडी पहुंच डेरा डाल दिया। इस दौरान मंडी सचिव और डिप्टी आरएमओ से कई बार वार्ता हुई लेकिन बात नहीं बनने पर किसान अपनी मांगों पर अडे़ हुए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है 4 दिसंबर को दिए गए धरने पर एडीएम ने तीन दिन के अंदर एपीसी से वार्ता कराने का आाश्वासन दिया था लेकिन आज तक बात नहीं कराई गई जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल के नेतृत्व में किसान धान लदी ट्रॉलियां लेकर नवीन मंडी पहुंच धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना है कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आधे किसानों की फसलों की सिंचाई मुफ्त कर रही है तो आधे किसानों सिंचाई के पानी का दाम वसूल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली दरें बढ़कर सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का कार्य किया है जिससे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को पहले से ही अपनी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा और किसान धान की तौल कराने के लिए क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहा है।


कई दिनों तक किसान क्रय केंद्रों पर खड़े रहते हैं लेकिन उनका धान नहीं तौला जा रहा है। जिस पर डिप्टी आरएमओ प्रभाकांत द्विवेदी और मंडी सचिव धन्नजय कुमार से कई बार वार्ता हुई लेकिन बात नहीं बनी। किसान एपीसी से बात करने के बाद ही धरने से हटने की बात पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed