{"_id":"58f8fd794f1c1b387447426f","slug":"farmer-s-death-in-shock-of-missing-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के लापता होने के सदमे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के लापता होने के सदमे में किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व बेटी के लापता होने के गम में किसान बुजुर्ग की मौत हो गई है। बेटी का 18 अप्रैल को तिलक था। पर वह एक दिन पहले ही युवक के साथ भाग गई थी। जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती 17 अप्रैल की शाम एक युवक के साथ भाग गई थी।
काफी तलाश के बाद जब युवती का पता नहीं चला तो उसके भाई ने जैदपुर पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने युवती को जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को पकड़ लिया था। गुरुवार दोपहर में युवती के पिता की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।
पिता की मौत की खबर सुनकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार होने के समय पुलिस युवती को लेकर उसके घर गई और बाद में उसके बयान लेने के लिए थाने ले जाया गया है।
विज्ञापन
जैदपुर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के लापता होने की तहरीर मिलने के बाद तत्काल पुलिस ने खोजना शुरू कर दिया था। युवक को जल्द पकड़ा जाएगा। जिस बेटी के लापता होने से पिता की मौत हो गई है, उस बेटी के विवाह के लिए पिता ने किसानी व मजदूरी करके पैसे जमा किए थे। 18 अप्रैल को तिलक था व 28 को विवाह होना था।