{"_id":"69922a7f26727dd01c0f0788","slug":"farmer-registry-of-125-lakh-farmers-not-made-barabanki-news-c-315-1-slko1012-159008-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सवा लाख किसानों की नहीं बनी फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सवा लाख किसानों की नहीं बनी फार्मर रजिस्ट्री
Mon, 16 Feb 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के सवा लाख किसान ऐसे हैं, जिनकी अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन सकी है। किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए जनसेवा केंद्रों और विभागों के चक्कर काट रहे हैं। इसी माह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हो सकती है।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त पाने वाले किसानों की संख्या 5.34 लाख है। इनमें से 4.10 लाख किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। करीब सवा लाख किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि खसरा, खतौनी और आधार में नाम अलग-अलग होने तथा वरासत का कार्य पूरा न होने की वजह से दिक्कतें आ रही है। यही वजह है कि हम लोग फार्मर रजिस्ट्री के लिए जनसेवा केंद्र से लेकर अभिलेख सही कराने के लिए विभागों के चक्कर काट रहे हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।