फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Family of rape survivor alleges attack.

Barabanki News: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने लगाया हमले का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Family of rape survivor alleges attack.
टिकैतनगर। थाना टिकैतनगर के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के पिता, भाई व परिजनों व आरोपी पक्ष के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि दूसरा पक्ष जबरन समझौते का दबाव बना रहा है। पुलिस द्वारा एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने के बबाद दूसरे पक्ष ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

टिकैतनगर के एक गांव में किशोरी के गर्भवती होने का पता लगने के बाद 12 जून को पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 16 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तब से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। पीड़िता के पिता का आरोप है छह सितंबर को वह अपने घर पर दिव्यांग पत्नी, नाबालिक पुत्री व पुत्र के साथ मौजूद थे, तभी आरोपी पक्ष की एक महिला सहित छह लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बीच बचाव करने पहुंचे बाकी परिजनों को भी पीटकर सुलह का दबाव बनाया गया। इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष मनाेज कुमार ने बताया कि मारपीट में दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए हैं। एक पक्ष की तरफ से दी गई प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज होगा। दूसरा पक्ष अभी थाने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed