फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Falling Teacher's death while coming out of the train

चलती ट्रेन से उतर रहे शिक्षक की गिरकर मौत

Sat, 18 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 18 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Falling Teacher's death while coming out of the train
हादसे में मृत शिक्षक के शोकाकुल परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक शिक्षक की गिरकर मौत हो गई। मृतक शायर भी थे और डायट गनेशपुर कार्यालय अपने विभागीय कार्य से जा रहे थे। उनके पास मिले मोबाइल फोन से परिवारीजनों को सूचना दी गई जिससे मृतक की शिनाख्त हो सकी।          
विज्ञापन

  
बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रनथ्रू जा रही पोरबंदर एक्सप्रेस के धीमी होने पर शिक्षक ने उतरने की कोशिश की। लेकिन वे चलती ट्रेन से गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


जीआरपी बुढ़वल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के पास रहे मोबाइल फोन से परिवारीजनों से संपर्क किया गया। जिस नंबर पर फोन किया गया वह नंबर मृतक के चचेरे भाई अली अब्बास का था। अली अब्बास ने मृतक की शिनाख्त अली सज्जाद जैदी (40) पुत्र डॉ. गबरल निवासी ग्राम संगौर तैय्यब हैदरगढ़ के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अली सज्जाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय संगौर तैय्यब में सहायक अध्यापक थे। वह शायरी भी करते थे। गैर जनपदों व प्रांतों में आयोजित मुशायरों में अपनी रचनाएं भी पढ़ते थे। वर्ष 2009-10 में इनका निकाह हुआ था।


तीन साल का बेटा मोहम्मद है। पत्नी लखनऊ में सहारा संस्थान में कार्यरत हैं। जिससे वह पत्नी व बेटे के साथ लखनऊ में ही रहते थे। वह स्कूल के किसी काम से डायट गनेशपुर कार्यालय जा रहे थे। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अली सज्जाद की मौत से घर में मातम का महौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed