फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fallen poles in many places with storm-water, scattered wire

आंधी-पानी से कई जगह उखड़े पोल, बिखरे तार

Tue, 09 May 2017 11:31 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Tue, 09 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
fallen poles in many places with storm-water, scattered wire
बाराबंकी में सोमवार की रात आई तेज आंधी में एसपी कार्यालय के निकट हाईटेंशन लाइन पर गिरे पेड़ को जेसीबी से हटवाते पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
आंधी-पानी ने भले ही गर्मी से राहत दे दी हो लेकिन विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने से हाहाकार मच गया। सोमवार की रात करीब सवा 10 बजे के आसपास तेज हवा के साथ आई आंधी पानी से पेड़ गिरने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


एसपी आफिस के पास पेड़ गिरने से तार टूट गया जिससे शहर का आधा इलाका अंधेरे में डूब गया। जिससे पूरे दिन पानी के लिए लोग तरसते रह गए। आंशिक शहर की बत्ती रात भर गायब रही जिससे लोगों के घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए और लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


आंधी के चलते कई स्थानों पर विद्युत पोल उखड़ गए जिससे विद्युत तार टूटकर मार्ग पर बिखर गए। पावर कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में ही दस घंटे लग गए। कई स्थानों पर टूटे तारों को मंगलवार शाम तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका था। इस आंधी से पावर कॉर्पोरेशन को करीब 22 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी के कारण जिले में विद्युत तार व पोल टूटने से करीब 22 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जहां तार टूटे हैं वहां कर्मचारी भेजकर दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। कुछ स्थानों पर विद्युत लाइन दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।  - आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed