फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fake death certificate

फर्जी तरीके से जारी हुए छह मृत्यु प्रमाण पत्र

Fri, 22 Apr 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
fake death certificate
टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत में बगैर आवेदन मृत्यु प्रमाण पत्रों के फर्जी तरीके से जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। अधिशासी अधिकारी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। मामला नगर पंचायत टिकैतनगर का है।
विज्ञापन

यहां पर अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदक द्वारा मृतक का आधार कार्ड, शपथपत्र, एक फोटो के साथ प्रार्थना पत्र देना होता है। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय पर तैनात ऑपरेटर द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया की जाती है। इसकी ओटीपी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आती है। उनके द्वारा ओटीपी बताए जाने के बाद ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण होती है। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी होता है।
विज्ञापन

इसे जारी करने में जारी प्रमाण पत्र पर उनके हस्ताक्षर भी होते हैं लेकिन नगर पंचायत में आवेदन किए बगैर साधु पुत्र झब्बू, प्यारे पुत्र बुधई, दुलारे पुत्र बुधई, श्यामलाल पुत्र गौरी, अशर्फी पुत्र बुधई, छब्बू पुत्र बुधई आदि के छह मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो गए हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब वरासत के लिए इन प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन किया गया। वरासत के लिए जब लेखपाल ने जानकारी जुटाई तो ईओ ने इन सभी प्रमाण पत्रों को नगर पंचायत से जारी न होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1985 के पहले के प्रमाण पत्र तहसील द्वारा जारी होते हैं। यह सभी प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से नगर पंचायत के नाम पर जारी हुए हैं। कार्यालय द्वारा ऐसे कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गये इस संबंध में उन्होंने टिकैतनगर थाने में अज्ञात द्वारा फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed