फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Faces of children having blooming geting pots

बर्तन पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Fri, 28 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 28 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Faces of children having blooming geting pots
बर्तन पाने के इंतजार में बैठक बच्चे - फोटो : अमर उजाला
नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में शुक्रवार को पुलिस लाइंस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बर्तनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया। कुल 1288 बच्चों को बर्तन का वितरण किया गया। बर्तन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बच्चों में बर्तन वितरण के बाद कहा कि मौजूदा सपा सरकार के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जितने कार्य किए हैं उतने अब तक किसी सरकार ने नहीं किए। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा हैं। जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। सरकार चुनाव के दौरान जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया और उससे भी ज्यादा कार्य किया।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। मौजूदा सरकार ने जितने कार्य किए हैं किसी भी सरकार ने इतने कार्य नहीं किए। इस दौरान नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 1288 बच्चों में थाली और गिलास का वितरण किया गया। इस मौके पर सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, एसपी राजू बाबू सिंह, बीएसए पीएन सिंह, बीईओ शिव सिंह, सतीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि जिले के सभी 3 लाख 79 हजार बच्चों में बर्तनों का वितरण किया जाना है। पहले चरण में नगर क्षेत्र के बच्चों में बर्तन वितरण का आदेश मिला था इसी के तहत पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम 1288 बच्चों में बर्तनों का वितरण कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के हाथों कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed