{"_id":"6a36c99d04034d1a750be3b5","slug":"excellent-arrangements-for-worship-at-the-ram-mandir-are-a-priority-mahant-dinendra-das-barabanki-news-c-97-1-ayo1002-152208-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में पूजा-पाठ की उत्तम व्यवस्था प्राथमिकता: महंत दिनेंद्र दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में पूजा-पाठ की उत्तम व्यवस्था प्राथमिकता: महंत दिनेंद्र दास
Sat, 20 Jun 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिर में दर्शन-पूजन करते महंत दिनेंद्र दास।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास इन दिनों नियमित रूप से राम मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ और धार्मिक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की प्रक्रिया पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न होनी चाहिए तथा इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
महंत दिनेंद्र दास पिछले लगभग एक पखवाड़े से प्रतिदिन सुबह करीब छह बजे राम मंदिर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह रामलला के दर्शन-पूजन के साथ परिसर स्थित अन्य मंदिरों में भी मत्था टेकते हैं और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मंदिर में नित्य पूजा-पाठ निर्धारित परंपराओं और धार्मिक मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पुजारियों और संबंधित लोगों से बातचीत भी करते हैं तथा पूजा व्यवस्था की जानकारी लेते रहते हैं। राम मंदिर केवल एक भव्य निर्माण नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए यहां की धार्मिक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
राम मंदिर से जुड़े वित्तीय अनियमितता प्रकरण और चल रही जांच के संबंध में पूछे जाने पर महंत दिनेंद्र दास ने टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि सच सामने आएगा। महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि जो भी हो रहा है, उसका निर्णय रामजी स्वयं करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्य और न्याय की स्थापना होगी तथा मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं का विश्वास सर्वोपरि बना रहेगा।