{"_id":"58cd7bcc4f1c1b285a32bc07","slug":"examination-of-university-of-aubhav-now-will-be-from-25-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा टली, अब 25 से होगा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा टली, अब 25 से होगा एग्जाम
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा टल गई है। यह परीक्षा अब 25 मार्च से होगी। इससे पूर्व यह परीक्षा 20 मार्च से होनी थी। परीक्षा के लिए नई स्कीम भी जारी होगी।
जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद की स्नातक व परास्नातक की मुख्य परीक्षा 20 मार्च से होनी थी।
विश्वविद्यालय ने यह परीक्षा कुछ कारणों से टाल दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा अब 25 मार्च से होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रश्नपत्र ले जाने के दौरान एक कर्मचारी की मौत होना इसका कारण हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि अब परीक्षा के लिए नई स्कीम जारी होगी। अभी महाविद्यालयों तक प्रवेश पत्र नहीं पहुंच सका है। विश्वविद्यालय की बेवसाइट से ही छात्र अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।