फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   examination center

110 कालेज बने परीक्षा केन्द्र, 13 तक ली जाएगी आपत्ति

Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
examination center
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा को लेकर अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिले के 298 माध्यमिक विद्यालयों में से 110 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले के कई नामचीन विद्यालयों को इस सूची में जगह नहीं मिली है। इसलिए इसे लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। इस सूची को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही डीआईओएस ने 13 जनवरी तक आपत्ति व प्रत्यावेदन मांगे हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के 66542 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिले में जिन 110 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उसमें 16 राजकीय, 31 अशासकीय सहायता प्राप्त व 63 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। बता दें कि जिले में हाईस्कूल के 36677 विद्यार्थी शामिल हैं जिसमें 19913 बालक व 16764 बालिकाएं हैं। इसी प्रकार इंटर के कुल 29865 विद्यार्थियों में 15831 छात्र व 14035 छात्राएं हैं। हालांकि पिछले सालों की अपेक्षा परीक्षार्थी घटे हैं।
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग उनमें बोर्ड से आई गाइडलाइन का पालन कराने के लिए व्यवस्थाओं का सत्यापन करेगा। इसे लेकर अभी एक और महत्वपूर्ण बैठक होगी। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अनंतिम सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 13 जनवरी तक आपत्तियां, शिकायत व प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। इसके बाद कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed